छपरा, मई 7 -- तरैया । थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पूर्व के विवाद में मारपीट में सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में खराटी बिंदटोली के बबीता देवी,चुनमुन महतो, मोलनानपुर के सोनू कुमार,भगवतपुर के गोल्डन कुमार , तरैया के ललन कुमार सिंह ,एवं टीकमपुर के समुनिशा तथा किसुनपुरा के पनवा देवी शामिल हैं।उक्त घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मां-बेटी को मारपीट कर किया घायल,10 नामजद चंचलिया गांव में हुई मारपीट उधर चंचलिया गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में अरविंद भगत,भूषण भगत,माला देवी ,जगलाल भगत,एवं हरदासचक के नितेश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों पक्षों से स्थानीय थाने में शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित बाइक के उछलने से ...