रायबरेली, मई 10 -- सिंहपुर। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर इन्हौना कस्बे में रविवार सुबह थाने के निकट एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिकअप में सवार 45 वर्षीय श्रवण कुमार दुबे निवासी पुरे शीतल थाना कूरेभार जनपद सुलतानपुर चोटिल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे स्वशासी मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी घटना शनिवार देर रात इन्हौना कस्बे के मेन चौराहे पर सुल्तानपुर से लखनऊ की तरफ जा रहे स्कूटी सवार 27 वर्षीय विकास निवासी बालागंज जिला लखनऊ को बेकाबू कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे एम्बुलेंस से सीएचसी सिंहपुर भेजा गया है। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल हालत नाजुक होने पर उसे भी तिलोई में स्थिति मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यह भी पढ़ें- पिकअप क...