बागपत, फरवरी 6 -- खेकड़ा। खेकड़ा कस्बे और क्षेत्र के सांकरौद गांव में हमले की हुई दो घटनाओं में एक श्रमिक सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पुलिस को घटनाओं की सूचना दे दी गई। कस्बे की काशीराम कॉलोनी में 50 वर्षीय श्रमिक असलम परिवार के साथ रहता है। गुरुवार की देर शाम वह काम से वापस लौट रहा था। रास्ते में दो युवकों ने उसे हमला कर घायल कर दिया। हमले की दूसरी घटना क्षेत्र के सांकरौद गांव में हुई। वहां भैंसा बोगी खड़ी करने के विवाद में 30 वर्षीय आरिफ को पड़ोसियों ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिल गई है। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलवा दिया गया है। हमले के आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.