हमीरपुर, मार्च 30 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में हुई दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बीती रात 11 बजे हाईवे में नजरपुर मोड़ के समीप आगे जा रहे डंपर में पीछे चल रहा तेज रफ्तार ट्रक डंपर के अचानक खड़ा हो जाने से पीछे से जा घुसा। इस घटना में ट्रक की केबिन पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और चालक राहुल 25 वर्ष पुत्र शिवकुमार और उसका खलासी नाम पता अज्ञात घायल हो गया। राहुल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।इसी तरह सोमवार को शाम करीब 4.30 बजे घर से बाजार जा रहे बाइक सवार इमिलिया थोक निवासी कुलदीप सिंह 40 वर्ष को पशु बाजार के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.