अलग अलग घटनाओं में गंगा में कूदे युवक-युवती को बचाया
वाराणसी, जून 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अलग-अलग क्षेत्र में गंगा में कूदकर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि नाविकों की मदद से दोनों की जान बचा ली गई है। पहली घटना राजघाट के सामने हुई, जहां एक युवती ने नाव से गंगा में छलांग लगा दी, जबकि दूसरी घटना में एक युवक ने मालवीय पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोपहर के समय राजघाट के सामने नाव पर सवार एक युवती ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। युवती को डूबता देख आसपास मौजूद नाविक तत्काल हरकत में आए और गंगा में कूदकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी आदमपुर प्रशांत पाण्डेय मौके पर पहुंचे और युवती को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। देर शाम तक युवती को होश नहीं आया था। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि युवती की पहचान कराने और घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.