मिर्जापुर, मार्च 22 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से दो महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उनके पति ने रविवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी जयकुमार ने तहरीर देकर बताया कि पत्नी 25 वर्षीय नीशू 15 मार्च को घर से मायके जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। संदिग्ध हाल में लापता हो गई। काफी खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला। दूसरा मामला बैधा गांव का है। गांव निवासी नसीम ने बताया कि पत्नी 35 वर्षीय अमीना तीन बच्चों की मां है। 18 मार्च की सुबह घर से निकली। उसके बाद वापस नहीं लौटकर आई। पत्नी के साथ तीन वर्षीय पुत्र भी गया था। वह भी लापता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस संबंध में थानाध्यक्...