अलग-अलग गांवों में सर्पदंश से किशोर समेत तीन लोगों की मौत
रायबरेली, जुलाई 11 -- रायबरेली,संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सर्पदंश की घटनाओं में एक किशोर समेत तीन लोगों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सर्पदंश से हुई मौतों की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचानामा किए जाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोन्सा गांव के रहने वाले रोशन (13) पुत्र रामेश्वर को बीते शुक्रवार को सर्पदंश के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन देर रात उसे इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। सर्पदंश से हुई किशोर की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।दूसरी घटना बछरावां थाना क्षेत्र के सुदौली गांव के रहने वाले लखऊ (60) पुत्र सुखलाल को भी सर्पदंश के बाद हालत बिगड़ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.