हरदोई, अप्रैल 26 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शनिवार रात दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पहली घटना भरगामा गांव की है। यहां 25 वर्षीय शिवम ने कमरे के अंदर गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवम अविवाहित था और पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। शनिवार रात किसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। दूसरी घटना जनक पुरवा मजरा निर्गवां गांव की है। यहां 20 वर्षीय अंकित वर्मा ने घर के बाहर बने परेल इंटर में गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। अंकित अविवाहित था और दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दोनों मामलों में आत्महत्या की बात कही है, हालांकि किसी ने भी स्पष्ट वजह नहीं बताई। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार...