गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में विभिन्न बैंक खातों और फर्मों के माध्यम से लाखों रुपये की ज्वेलरी खरीद का मामला सामने आया है। संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिलने और बैंक द्वारा शोरूम का खाता होल्ड किए जाने के बाद साइबर ठगी से जुड़े धन के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। शोरूम प्रबंधन की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में असुरन चौक स्थित परिवार ज्वेल्स एंड जेम्स के मैनेजर ने बताया कि चार जून को एक व्यक्ति शोरूम पहुंचा और पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर आरटीजीएस के माध्यम से 1.48 लाख रुपये का भुगतान करते हुए ज्वेलरी खरीदी। इसके बाद उसी दिन अन्य बैंक खातों से 1.65 लाख और 8.30 लाख रुपये का भुगतान कर दोबारा गहनों की...