समस्तीपुर, जनवरी 11 -- समस्तीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह के दौरान महज पांच दिनों के भीतर बंद घरों और दुकानों से हुई चार बड़ी चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण व नगदी चोरी की घटना में पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। लगातार छापेमारी, पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सभी मामलों में संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की गयी लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिलने पर सभी को छोड़ दिया गया। बता दें कि विगत 25 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ला, वार्ड संख्या-34 स्थित सरोजनी गली में बंद पड़े एक घर से चोरों ने करीब 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.