समस्तीपुर, मई 22 -- मोहनपुर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग कांडों में तीन को पुलिस अभिरक्षा में शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस आशय कि जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि वारंटी डुमरी गांव निवासी स्व. कीड़ा पासवान के पुत्र नारायण पासवान व जलालपुर गांव निवासी सुभाष राय के पुत्र सुनील कुमार को पकड़ा गया है। वहीं शराब पीने के आरोप में बिनगामा गांव निवासी दिलीप कुमार पर बिहार उत्पादक की नई धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उपस्थापन के लिए न्यायालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...