मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर रविवार को संत रविदास महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयमंगल राम की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई गई। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि काशीराम वंचितों, पिछड़ों, महिलाओं के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए जीवन पर्यंत लड़ाई लड़ी। मौके पर मनोज राम, अशोक राम, अमर कुमार, संजय छायाकार, विजय राम, हरिवंश राम, सत्येंद्र कुमार सत्येन, राहुल आदि थे। वहीं, कुढ़नी प्रखंड के केरमा में युवा राजद नेता शंकर कुशवाहा के अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...