अलगाववाद को बढ़ावा देने के मामले में तीन प्रकाशक गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- किताबों के जरिये अलगाववाद को बढ़ावा देने के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन प्रकाशकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि संबंधित लोगों की गिरफ्तारी उन किताबों के प्रकाशन और वितरण की जांच का हिस्सा हैं, जिनमें अत्यधिक आपत्तिजनक सामग्री सामने आई है। जम्मू-कश्मीर की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने चार जुलाई को देश विरोधी गतिविधियों समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। यह कार्रवाई तब की गई जब सरकारी पुस्तकालयों में मिली दो किताबों में अलगाववादियों के महिमामंडन की बात सामने आई। संबंधित किताबों में 'जम्मू कश्मीर की हस्तियां एवं दिग्गज' को हिलाल अहमद और संतोष मीणा ने लिखा है। इसका प्रकाशन जम्मू के ओबेरॉय बुक सर्विस ने किया है। दूसरी किताब, 'जम्मू कश्मीर के महापुरुष' को सुशांत गिरि ने लिखा है। इसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.