अलका गुर्जर का अभिनंदन किया
गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। शालीमार गार्डन स्थित उत्सव भवन में रविवार को राज्यसभा सदस्य अलका गुर्जर के गाजियाबाद में प्रथम आगमन अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, पूर्व प्रदेश मंत्री गौरव खारी और पार्षद वीर सिंह पवार ने उनका स्वागत किया। अलका गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बड़े संकट से हाल ही में उबरा है। राष्ट्र विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। महानगर उपाध्यक्ष सचिन डेढ़ा, राजेंद्र मावी, पार्षद राहुल शर्मा, श्याम शर्मा, संजय रावत, सुमन जाटव, यशपाल पहलवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.