रांची, मार्च 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड अलकापुरी गायत्री मंदिर रोड में अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर का धंधा करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। हेहल के सीओ घनश्याम राम की लिखित शिकायत पर दर्ज केस में जायसवाल टेलीकॉम के संचालक अनिल जायसवाल, उत्कर्ष जायसवाल के विरुद्ध अवैध तरीके से विभिन्न कंपनी के एलपीजी सिलेंडर के भंडारण तथा व्यापार करने का आरोप लगा है। बताया गया कि सदर एसडीओ कुमार रजत के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की थी। इस क्रम में टीम ने विभिन्न कंपनियों के 13 खाली सिलेंडर बरामद किए थे। इसके अलावा टीम ने एक, दो, तीन व पांच किलो वाले कई अन्य सिलेंडर भी बरामद किए थे। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.