लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने निलंबित किए गए पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के स्थान पर बरेली नगर मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट जालौन राजेश कुमार वर्मा को बरेली का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। नियुक्ति विभाग ने शनिवार की शाम पांच पीसीएस अधिकारियों के ताबदले किए। सुनील कुमार एसडीएम प्रयागराज से नगर मजिस्ट्रेट जालौन, कमलेश चंद्र अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा से उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज, राजेश कुमार यादव प्रथम एडीएम (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) मथुरा से अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा और नंद प्रकाश मौर्य एसडीएम महाराजगंज से एडीएम (नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति) मथुरा बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.