देहरादून, अप्रैल 30 -- श्रीनगर। अलकनंदा नदी में नहाने के दौरान लापता हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(एनआईटी)श्रीनगर के छात्र का शव गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया है। बीते कई दिनों से चल रहे सर्च अभियान के बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर शव मिलने से परिजनों और संस्थान में शोक की लहर है। बताते चलें कि बीते रविवार को शाम चार बजे बीटेक तृतीय वर्ष (कंप्यूटर साइंस) के छात्र आनंद सोहन, निवासी तेलंगाना एसएसबी श्रीनगर के समीप अलकनंदा नदी में नहाने के दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया था। देखते ही देखते वह नदी की धारा में बह गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। श्रीनगर से मूल्यागांव तक नदी किनारे संभावित स्थानों पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.