गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। अलकनंदा महिला छात्रावास में गुरुवार को रंग, मेहंदी एवं प्रिय गीत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक और सुंदर डिज़ाइन बनाकर सभी का मन मोह लिया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. अनुभूति दुबे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीतू सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.