रिषिकेष, अक्टूबर 11 -- साहस, दृढ़ता, अनुशासन और दल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय सेना के आर्मी सर्विस कोर के श्वेत जल नौका अभियान रविवार को ऋषिकेश में संपन्न हो गया। इस दौरान 12 राफ्ट पर अलकनंदा और गंगा में 145 किलोमीटर की चुनौती पूर्ण यात्रा को पूरा कर दल में शामिल 100 जवान बैराज जलाशय तक पहुंचे। यहां आयोजित फ्लैग-इन समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा ने जवानो को शाबाशी देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...