धनबाद, मार्च 27 -- अलकडीहा।कुइंया कोलियरी कार्यालय के पीछे कुछ दिनों से चल रहे अवैध खनन स्थल पर कुइंया कोलियरी प्रबंधन ने शुक्रवार को छापेमारी कर करीब 35 टन कोयला जब्त किया है। छापेमारी में सीआईएसएफ और तीसरा पुलिस शामिल थी। जब्त कोयला जीओसीपी प्रबंधन को सौप दिया। वहीं अवैध खनन स्थल को डोजरिंग कर भर दिया गया है। प्रबंधन का कहना है कि कोयला चोर गिरोह द्वारा बार बार अवैध खनन स्थल डोजरिंग के बाद फिर से खोल दिया जाता है। पुलिस प्रशासन कार्रवाई करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...