अलंकार वार्षिकोत्सव में लोकनृत्य से बांधा समां
मेरठ, मई 9 -- माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब की ओर से द्वितीय वार्षिकोत्सव अलंकार, पुरस्कार वितरण समारोह एवं अंतर्महाविद्यालयीय एकल लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं और लोकनृत्य से समां बांधकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. रेखारानी तिवारी, पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय खरखौदा, लोक गायिका नीता गुप्ता, डॉ. शैल शर्मा तथा आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कल्चरल क्लब की सचिव डॉ. शालिनी वर्मा एवं छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कल्चरल क्लब की संयोजक प्रो. लता कुमार ने वर्षभर आयोजित कार्यक्रमों की आख्या प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- रंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.