बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर संवाददाता। पूर्व बरेली सिटी मजिस्ट्रेट और वर्ष 2019 बैच के यूपी पीसीएस अधिकारी रहे अलंकार अग्निहोत्री ने मंगलवार को बलरामपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने भाजपा को "सनातन विरोधी" बताते हुए कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार की नीतियां पारदर्शी और व्यापक संवाद पर आधारित नहीं हैं। साथ ही उन्होंने एक माह के भीतर नई राजनीतिक पार्टी खड़ी करने की घोषणा करते हुए कहा कि या तो स्वयं राजा बनेंगे या राजा बनाएंगे। जय पैलेस में आयोजित विचार गोष्ठी में स्वर्ण समाज के लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यूजीसी के कुछ निर्णय विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को प्रभावित कर रहे हैं, जो उच्च शिक्षा...