मथुरा, फरवरी 14 -- यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर रहते हुए इस्तीफा देने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। जहां उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किए। इसके बाद सनातन की रक्षा के लिए नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी के आवास पर यूजीसी के विरोध में आयोजित सभा में उन्होंने भाग लिया। जहां ब्राह्मण सभा, पंडा सभा, व्यापारी संगठन तथा गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने उनका अभिनंदन किया। सभा में उन्होंने तीन मुद्दों विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए रेगुलेशन, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग और बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर हर संभव लड़ाई लड़ने की बात की। बताया कि इन विषयों पर लोगों को न्याय दिलाने के लिए ई-मेल आईडी जारी की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.