मथुरा, फरवरी 23 -- बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अब राजनीतिक में कदम रखेंगे। सोमवार को मथुरा में उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। अलंकार अग्निहोत्री ने 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' नामक नए राजनीतिक दल का गठन किया है। पूर्व पीसीएस अफसर अग्निहोत्री ने बातचीत में देश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में आम जनता की आवाज कमजोर पड़ गई है। उन्होंने अपनी पार्टी को जन-अधिकारों की आवाज बताते हुए कहा कि यह मंच उन लोगों के लिए होगा जो स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होने केंद्र सरकार की कुछ नीतियों की आलोचना करते हुए विशेष रूप से यूजीसी रेगुलेशन 2026 का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा क्षेत्र में सामान्य और ओबीसी वर्ग के छात्रों के हितों को प्रभावित कर सकता...