बलरामपुर, जून 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। पूर्व पीसीएस अधिकारी एवं राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। यूजीसी कानून के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म और राष्ट्रवाद के नाम पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। महंगाई से जनता जूझ रही है। साथ ही धार्मिक आस्थाओं का राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि काशी, अयोध्या, मथुरा व वृंदावन जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों की मूल आध्यात्मिक पहचान को संरक्षित करने के बजाय दिखावटी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने मंदिरों व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े संसाधनों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने जल जीवन मिशन समे...