गाज़ियाबाद, मई 8 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-13 स्थित महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप डॉ. तेजल चौधरी थे। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न सास्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। इसके बाद नव निर्वाचित छात्र परिषद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। हेड बॉय देव कौशिक और हेड गर्ल मानसा गोगिया सहित अन्य पदाधिकारियों को बैज पहनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...