नई दिल्ली, मार्च 4 -- देश की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में कभी नंबर-1 का ताज पहनने वाली ओला (Ola Electric) इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। फरवरी 2026 में कंपनी की रिटेल बिक्री घटकर सिर्फ 3,968 यूनिट रह गई। यह आंकड़ा पिछले चार साल में सबसे कम है, यानी बिक्री लगभग उसी स्तर पर पहुंच गई है, जब कंपनी ने 2021-22 में बाजार में एंट्री की थी। ओला (Ola Electric) ने 2023 और 2024 की शुरुआत में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। मार्च 2024 में कंपनी ने रिकॉर्ड 53,646 यूनिट की बिक्री की थी। वहीं, 2024 में कई महीनों में 30,000-40,000 यूनिट का आंकड़ा पार हुआ। लेकिन, इसके बाद गिरावट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- मारुति की इस ईवी की लूट मची, डिमांड ऐसी कि 5 लाख कारों का प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ा2025 में क्या हुआ? ऊपर दिए गए चार्ट में तुलना करें तो फरवरी 2022 में 3,9...