लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज पहाड़पुर के छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अर्शी खान ने कक्षा 10 में 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं नवदीप कौर ने 83.16 प्रतिशत और शिवम कुमार ने 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...