कानपुर, अगस्त 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेज के राजनीतिक विज्ञान की ओर से गुरुवार को 'जेन-ज़ी आंदोलन राजनीतिक रूप से प्रेरित है' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पक्ष में अर्शिका मिश्रा सर्वश्रेष्ठ वक्ता और सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता रहीं, जबकि विपक्ष में शौर्य मिश्रा सर्वश्रेष्ठ वक्ता बने। प्रभात सिंह और श्रिया चटर्जी उपविजेता रहे। सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता की उपविजेता कौशिकी रहीं। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा एवं कृतिका ने किया। इससे पहले शुभारंभ सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, स्कूल के निदेशक डॉ. अमित कुमार, अतिथि-विशेष प्रो. डीसी श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...