नई दिल्ली, फरवरी 22 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां ज्यादातर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई तो वहीं दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी की और भारत के लिए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने रविवार को अफ्रीका के खिलाफ 4 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 12 डॉट गेंदें डाली। उनके ओवर में अफ्रीकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए। तीन विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.