माउंट मोनगानुई, नवम्बर 15 -- भारत ने अपने कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए रविवार को माउंट मोनगानुई में पांचवें और अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की। भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार दूसरे मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया और उसकी टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि न्यूजीलैंड को शुरू से बैकफुट पर रखा और उसकी पूरी टीम को 48.1 ओवर में 187 रन पर ढेर कर दिया। अर्शदीप सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों की उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अर्शदीप ने पांचवें वनडे में 10 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए।अर्शदीप सिंह की हाल में हुई सगाई 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे अर्शदीप सिंह ने कहा कि कम स्कोर का बचाव करते हुए भी गेंदबाजी इकाई ने अपनी रणनीति प...