नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। भारत ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया। तीसरा मैच बारिश में धुल गया था। भारत ने रविवार को माउंट माउंगानुई में आयोजित पांचवें वनडे में न्यूजीलैंज पर 22 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। भारतीय बल्लेबाज ने खराब प्रदर्शन किया और टीम 42.1 ओवर में 209 रनों पर सिमट गई। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने कीवी टीम की हालत खस्ता कर दिया। न्यूजीलैंड की पारी 48.1 ओवर में 187 पर ऑलआउट हो गई और भारत 22 रनों से मैच जीत गया। आखिरी वनडे में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने महफिल लूटी। उन्होंने 10 ओवर में महज 30 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए। उन्होंने ओपनर विल यंग (22), निक हैली (24) और क्रिस्टियन क्लार्क (15) का शिकार किया। 27 वर्षीय अर्शदीप को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अ...