नई दिल्ली, जनवरी 16 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में न्यूजीलैंड की युवा टीम ने भारतीय टीम को परेशान किया है। पहला मैच भारत ने जीता था लेकिन दूसरे मैच में कीवी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। राजकोट में खेले गए मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। इस सीरीज में भारतीय टीम के संयोजन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। अश्विन टीम मैनेजमेंट पर जमकर बरसे हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि वे खुद इस तरह की स्थिति से गुजर चुके हैं, इसलिए उन्हें अर्शदीप के मनोभाव अच्छी तरह समझ...