नई दिल्ली, फरवरी 27 -- भारतीय टीम ने गुरुवार को अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के काफी करीब पहुंच गई है। चेन्नई में खेले गए मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 256 रन बनाए, जो इंडिया का अब तक का सबसे बड़ा टोटल और टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। हालांकि ज्यादातर गेंदबाजों ने निराश किया और खूब रन लुटाए। वहीं अर्शदीप सिंह ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और मैच में तीन विकेट लेकर बुमराह के साथ बोल्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप ने गुरुवार को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.