नई दिल्ली, मार्च 10 -- टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेरिल मिचेल और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच गहमागहमी देखी गई थी। अर्शदीप सिंह ने अपनी ही गेंदबाजी में गेंद को फील्ड करने के बाद बल्लेबाज की तरफ थ्रो किया था जो जाकर सीधे डेरिल मिचेल के पैर में लगी थी और वे दर्द से कराह उठे थे। वे अर्शदीप से काफी गुस्सा भी नजर आए थे। मैदान पर यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई। अर्शदीप सिंह अपनी गेंद डालने के बाद फॉलो-थ्रू में फील्डिंग कर रहे थे। उसी समय उन्होंने गेंद पकड़ी और उसे आक्रामक अंदाज में बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर फेंक दिया। गेंद सीधे मिचेल के पैड पर जाकर लगी, जो अंपायरों की नजर में एक अनावश्यक और गलत हरकत थी। इस मामले में मैदानी अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.