हापुड़, अप्रैल 18 -- पिलखुवा स्थित अर्वाचीन पब्लिक स्कूल पर नियम विपरीत अभिभावकों से अधिक फीस वसूली और एक ही निश्चित पब्लिकेशन दुकान से कोर्स खरीदने का दबाव बनाने पर डीएम की अध्यक्षता वाली जिला शुल्क नियामक समिति ने छह लाख का आर्थिक जुर्माना लगाया है। शिकायत मिलने के बाद समिति ने जांच की थी, जांच के बाद यह कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही से प्राइवेट स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया।पिलखुवा स्थित अर्वाचीन स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों से मानकों से विपरीत अधिक फीस वसूली के आरोप लगाया गया था। इसके अलावा अभिभावकों ने एक ​ही नि​श्चित स्थान से कोर्स खरीदने के लिए दबाव बनाने की डीएम और उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। यह भी पढ़ें- निजी स्कूल नहीं कर सकते मनमानी फीस वसूली, होगी कानूनी कार्रवाई; इस जिले में DM की सख्त चेतावनी इसपर डीएम ने जिला वि...