अर्ली वार्निंग सिस्टम से बदलेगी परिषदीय स्कूलों की तस्वीर
संभल, मई 4 -- परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की घटती उपस्थिति और बढ़ती ड्रॉपआउट दर पर अंकुश लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब स्कूलों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसके जरिए छात्रों की उपस्थिति पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस व्यवस्था के तहत यदि किसी छात्र की मासिक औसत उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होती है या वह लगातार तीन दिनों तक विद्यालय से अनुपस्थित रहता है, तो उसके अभिभावकों के मोबाइल पर तुरंत एसएमएस और व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। जिले के 1289 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1.50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति का डेटा ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। यह भी पढ़ें- यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेंट प्रोफाइल अपलोड न कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.