संभल, मई 2 -- परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति करने के लिए शिक्षा विभाग ने अर्ली वार्निंग सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत यदि किसी छात्र की मासिक औसत उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होती है या वह लगातार तीन दिनों तक विद्यालय नहीं आता है, तो उसके अभिभावकों के मोबाइल पर एसएमएस और व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। जिले के 1289 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनकी उपस्थिति अब ऑनलाइन निगरानी में रहेगी। विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 में उपस्थिति बढ़ाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। यह भी पढ़ें- बच्चों की डिजिटल उपस्थिति अपलोड की स्थिति कमजोर, सुधार के निर्देश वार्षिक परीक्षा से पहले उपस्थिति रिपोर्ट भी अनिवार्य होगी। अपर मुख्य सचिव (बेसिक) के निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.