लखनऊ, अप्रैल 9 -- प्रमुख सचिव राजस्व अर्पणा यू ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण हीट वेव की तीव्रता और आवृत्ति बढ़ रही है। इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के लिए सिटी हीट एक्शन प्लान का विकास इस आधार पर किया जाना चाहिए जिसका धरातल पर क्रियान्वयन किया जा सके। उन्होंने ये बातें उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को योजना भवन में हीट वेव प्रबंधन एवं राज्य हीट एक्शन प्लान के क्रियान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला में कहीं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ले. जनरल योगेन्द्र डिमरी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि हीट वेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी सरकारी, गैर सरकारी संगठनों एवं विभिन्न तकनीकी संस्थानों को मिलकर काम करने की जरूरत है।डॉ. महावीर गोलेचा प्रो. अरविंद, आईआईएचएमआर गांधीनगर न...