हरदोई, जून 12 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन के 210 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से हुई। परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की गई थी। कुल 630 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 138 अनुपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए शहर में दो केंद्र बनाए गए थे। सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित दो घंटे की परीक्षा में कुल 492 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 138 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रवेश से पहले सघन जांच और तलाशी ली गई। राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में 440 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 336 ने परीक्षा दी जबकि 104 अनुपस्थित रहे। केंद्र व...