कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। केडीए की अर्रा-बिनगवां विस्तार योजना में सोमवार को 140 लोगों को ई-लॉटरी के जरिए प्लॉट मिले तो उनके परिवार के सदस्यों के चेहरे खिल उठे। खास बात यह है कि इस ई-लॉटरी का कानपुर विकास प्राधिकरण के यू-ट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया। अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षा गृह में लगाई गई स्क्रीन पर आवेदकों ने पूरी प्रक्रिया खुद देखी। इस योजना में केडीए ने तीन श्रेणियों में प्लॉट निकाले थे। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल, सचिव अभय कुमार पांडेय, चीफ इंजीनियर आरआरपी सिंह, विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला और चीफ टाउन प्लानर मनोज कुमार की मौजूदगी में ई-लॉटरी का आयोजन हुआ। इसमें टाइप बी श्रेणी के 31 भूखंडों के सापेक्ष 3,126 आवेदक थे। इसी तरह टाइप सी श्रेणी के 101 भूखंडों के सापेक्ष 3,977 और टाइप डी श्रेणी के आठ भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.