बलिया, जून 30 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी होनहार निशानेबाज अर्राफ अली को करीब 3.50 लाख रुपये की जर्मन मेड शूटिंग राइफल भेंटकर उनके सपनों को नई उड़ान दी। अत्याधुनिक राइफल मिलने के बाद अर्राफ के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इसे अपने खेल जीवन का सबसे बड़ा तोहफा बताया。 यह भी पढ़ें- शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सात पदक झटकेअर्राफ की चुनौती काफी प्रतिभाशाली होने के बाद भी अर्राफ आधुनिक राइफल के अभाव में अपनी तैयारी सही से नहीं कर पा रहा था। पिछले वर्ष आयोजित खेल महाकुंभ में बातचीत के दौरान जब परिवहन मंत्री को इस बात की जानकारी हुई, तब उन्होंने उसे अत्याधुनिक राइफल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। अब उन्होंने अपना वादा निभाते हुए करीब 3.50 ...