कानपुर, मई 4 -- कानपुर। त्रिरत्न बौद्ध महासभा ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर त्रिरत्न बुद्ध विहार अर्मापुर में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव मनाया। इसमें नगर व आसपास जिलों के हजारों बौद्धों ने भाग लिया। महाप्रबंधक फील्ड गन फैक्ट्री मनोज कुमार आर्या मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिलेश कुमार, आलोक सिंह और शिवकुमार वर्मा मौजूद थे। प्रवचन धम्म चारिणी श्रद्धा बज्री ने दिया। इस अवसर पर विनोद गौतम, कपूर चंद मोहन और रामलाल बौद्ध आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...