उन्नाव, दिसम्बर 15 -- शुक्लागंज। नगर के ब्रह्मनगर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर में पिछले एक सप्ताह से कई आवश्यक दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग 100 से 150 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन दवाइयां न मिलने के कारण उन्हें महंगी दरों पर बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड प्रेशर की दवा, खांसी का सिरप, बच्चों का पेरासिटामोल ड्रॉप, दर्द निवारक डाईक्लो जेम ट्यूब सहित कई अन्य जरूरी दवाएं लगातार एक सप्ताह से उपलब्ध नहीं हैं। केंद्र के अभिलाष ने बताया कि दवाइयों की सूची जिला ड्रग स्टोर को भेजी जा चुकी है और अगले सप्ताह तक आपूर्ति होने की उम्मीद है। इसके अलावा, ठाकुर खेड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। केंद्र के एकमात्र एक्स-रे टेक्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.