प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागगराज, प्रमुख संवाददाता। सरोजनी नायडू मार्ग पर अर्बन मार्केट बसाने की योजना के खिलाफ पटरी दुकानदारों ने सोमवार को धरना दिया। सरोजनी नायडू मार्ग पर ही धरने पर बैठे पटरी दुकानदारों ने दावा किया कि जिस स्थान पर अर्बन मार्केट बनाने की योजना है, वहीं वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव था। छह साल पहले वेंडिंग जोन की डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया था। शासन ने मार्ग पर वेंडिंग जोन बनाने की पहले ही स्वीकृति दे दी थी। अब नगर निगम वेंडिंग जोन के स्थान पर अर्बन मार्केट बसाना चाहता है।धरने में शामिल टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य रवि द्विवेदी ने कहा कि यह स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 का सीधा उल्लंघन है। अर्बन मार्केट बसाने की योजना निरस्त होनी चाहिए। पटरी दुकानदारों की मांग का समर्थन कर रहे सिविल लाइंस के पार्षद पंकज जाययसवाल ने ...