देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले से प्रभावित जमाकर्ताओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने की उम्मीद में ग्राहक बैंक के बाहर डटे रहे और बैंक प्रशासन व आरबीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बैंक की सुस्ती के कारण उनके सामने घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन में शामिल अचिन गुप्ता, निष्ठा ठाकुर और नरेंद्र बत्रा समेत कई पीड़ितों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो वे सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। इस दौरान हिमांशु नेगी, मुकेश कुमार और रजत अग्रवाल ने बैंक की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.