देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। उत्तराखंड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के भविष्य पर बड़ा फैसला हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही वित्तीय अनियमितताओं और ग्राहकों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया जा सकता है। बैंक के चेयरमैन मयंक ममगाईं के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से भेंट कर बैंक के किसी अन्य नगरीय सहकारी बैंक में विलय कराने या शासन स्तर से आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...