देहरादून, मार्च 12 -- अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले के खिलाफ जमाकर्ताओं का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में प्रभावित ग्राहक बैंक के बाहर धरने पर डटे रहे। धरने पर बैठे जमाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बैंक प्रशासन और आरबीआई की सुस्ती उनकी मानसिक प्रताड़ना बढ़ा रही है। कई बुजुर्गों की जीवनभर की गाढ़ी कमाई बैंक में फंसी है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान की ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो वे सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से अचिन गुप्ता, निष्ठा ठाकुर, हिमांशु नेगी, नरेंद्र बत्रा, मुकेश कुमार, रजत अग्रवाल, संजीव गुप्ता और भानू प्रताप मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.