अर्पित राणा प्रदेश वालीबाल टीम में का चयन
रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- खटीमा। आदर्श शिक्षा निकेतन आलाविर्दी के छात्र अर्पित राणा का राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तरीय टीम में चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर दत्त कलौनी ने बताया कि अर्पित टीम के कोच त्रिलोक सिंह खोलिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि अर्पित की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इस अवसर पर विद्यालय के एमडी भुवन कलौनी और प्रधानाचार्य शंकर दत्त कलौनी ने अर्पित राणा को बधाई देते हुए आगामी चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.