इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- बकेवर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम नंदपुरा के रहने वाले अर्पित शुक्ला एसएससी सीजीएल परीक्षा पास कर इनकम टैक्स विभाग में कार्यालय अधीक्षक बने हैं। वह वर्तमान में डिविजनल अकाउंटेंट के रूप में तमिलनाडु में कार्यरत हंै। बकेवर क्षेत्र के चन्द्र शंकर शुक्ला के पुत्र अर्पित शुक्ला का चयन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में कार्यालय अधीक्षक के पद पर हुआ है। अर्पित की इस सफलता पर परिवार व गांव में लोगों में काफी प्रसन्नता है। अर्पित ने कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एसएससी सीजीएल 2025 की परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। अर्पित ने बताया कि बिना किसी कोचिंग क्लास के सिर्फ मोबाइल फोन ऑनलाइन अध्ययन करते हुए यह सफलता प्राप्त की है। अर्पित की मां सीमा शुक्ला आंगनबाड़ी हैं। पिता चन्द्र शंकर शुक्ला किसान हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.